Pages

Thursday 7 May 2015

AA
मनुष्य का शरीर अन्य प्राणियों की तुलना में काफी संवेदनशील होता है। यही कारण है कि भविष्य में होने वाली घटना के प्रति हमारा शरीर पहले ही आशंका व्यक्त कर देता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों का फड़कना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं से हमें अवगत कराने का एक माध्यम है। समुद्र शास्त्र के अंतर्गत कौन सा अंग फड़कने से भविष्य में आपके साथ क्या हो सकता है, इसके बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है।
शरीर का जो भी अंग फड़के वह भविष्य में घटित होने वाली एक निश्चित अच्छी या बुरी घटना के बारे में संकेत करता है। हालांकि वर्तमान समय में इन बातों पर विश्वास करना काफी कठिन है, लेकिन इसे पूरी तरह से नकारा भी नहीं जा सकता। समुद्र शास्त्र के अनुसार जानिए शरीर के कौन से अंगों के फड़कने से क्या हो सकता है-

1. समुद्र शास्त्र के अनुसार सिर के अलग-अलग हिस्सों के फड़कने का भिन्न-भिन्न अर्थ होता है जैसे- मस्तक फड़कने से भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कनपटी फड़के तो इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
2. दाहिनी आंख व भौंह फड़के तो सभी इच्छाएं पूरी होने के योग बनते हैं। बांई आंख व भौंह फड़के तो शुभ समाचार मिल सकता है,यदि लगातार दाहिनी पलक फडफ़ड़ाए तो शारीरिक कष्ट हो सकता है।
3. जिस व्यक्ति को ठोड़ी फडफ़ड़ाती है उसे स्त्री सुख मिलने के योग बनते हैं और साथ ही उसे धन लाभ होने की संभावना भी रहती है।
4. दोनों गाल यदि फड़के तो धन की प्राप्ति होने की संभावना बनती है।
5. यदि होंठ फड़फड़ाएं तो हितैषी का आगमन होता है।
6. मुंह का फड़कना पुत्र की ओर से शुभ समाचार का सूचक होता है।
7. दाहिनी ओर का कंधा फड़के तो धन-संपदा मिलसकती है।
8. बांई ओर का फड़के तो सफलता मिलने के योग बनते हैं और यदि दोनों कंधे फड़के तो झगड़े की संभावना रहती है।
9. हथेली में यदि फडफ़ड़ाहट हो तो व्यक्ति किसी विपदा में फंस सकता है।
10. हाथों की अंगुलियां फड़के तो मित्र से मिलना होता है।
11. दाईं ओर की बाजू फड़के तो धन व यश लाभ तथा बांई ओर की बाजू फड़के तो खोई वस्तु मिल सकती है।
12. दाईं ओर की कोहनी फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है।
14. पeठ फड़के तो विपदा में फंसने की संभावना रहती है।
15. दाहिनी ओर की बगल फड़के तो नेत्रों का रोग होने की संभावना रहती है।
16. पसलियां फड़के तो विपदा आ सकती है।
17. छाती में फडफ़ड़ाहट मित्र से मिलने का सूचक होती है।
18. ह्रदय का ऊपरी भाग फड़के तो झगड़ा होने की संभावना होती r




13. बांई ओर की कोहनी फड़के तो धन की प्राप्ति संभव है।



No comments:

Post a Comment